मेगा स्वरोजगार शिविर शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मंगलवार को मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ किया । साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए।                                                                मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। जन समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार एक अच्छा माध्यम है। कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से एक व्यक्ति अपने साथ कई लोगों को रोजगार से जोड़ सकता है। 

  जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिए अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 02 घण्टे जन सुनवाई के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री  गणेश जोशी, विधायक खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नितिका खण्डेलवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: