निशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना की शुरुआत

ब्यूरो रिपोर्ट- देहरादून के राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में निःशुल्क मोबइल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए गए। शनिवार को यह कार्यक्रम राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में                                                                      ऑडिटोरियम बनाए जाने की भी घोषणा की। बताते चले की राज्य में 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट खरीद हेतु प्रति विद्यार्थी डीबीटी के माध्यम से ₹12 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय स्कूलों के 10वीं, 12वीं के 1 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी द्वारा धनराशि दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोरोना काल में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।                                                                    उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग के अन्तर्गत राज्य के 500 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जायेंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं । यह कार्य 15 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी । 

इस अवसर पर शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी आर. के कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड प्रेमलता बौड़ाई, स्कूल की शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: