कृष्णा कोठारी। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास हेतु प्रथम पुरस्कार दिया गया। यहां पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ द्वारा राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को प्रदान किया। सीएम धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के दृष्टि से प्रदेश में माउंटेनियरिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग आदि गतिविधियों का काफी विस्तार हुआ है। प्रदेश सरकार चारधाम कॉरिडोर की तर्ज पर कुमाऊँ क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर बनाने के लिये भी प्रयासरत है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राज्य सरकार देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देती है।
![](https://www.news21uttarakhand.com/wp-content/uploads/2022/09/FB_IMG_1664291491723.jpg)