ब्यूरो रिपोर्ट – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को नरेंद्रनगर विधानसभा के पालकोट पट्टी का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पालकोट पट्टी के विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस धनराशि को यहां की ग्राम पंचायतों के विकास में लगाया जाएगा। इस पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपनी नरेन्द्रनगर विधानसभा के दौरे पर हैं । शुक्रवार को वह पालकोट पट्टी के लसेर गांव में पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री ने यहां पसरी पेयजल और बिजली की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जल्द से जल्द इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पालकोट पट्टी के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से यहां गांवों की मूल समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ग्राम रणाकोट पहुंचकर यहां गांववासियों की समस्याओं को जाना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निवारण हेतु निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने बताया कि शनिवार को वह क्वीली पट्टी के भ्रमण पर रहेंगे। इस पर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, नरेन्द्रनगर मंडी उत्पादन समिति अध्यक्ष वीर सिंह रावत, राजेश रावत, धन सिंह, लक्ष्मी नारायण कुंवर, भगवान सिंह आदि ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।
