ब्यूरो रिपोर्ट- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो। किसानों के धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि राज्य के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए। इस मौके पर विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे
