काजीरंगा नेशनल पार्क में आयोजित होने वाले गज उत्सव में शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

ब्यूरो रिपोर्ट – असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आयोजित होने वाले ‘‘गज उत्सव 2023‘‘ में राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में ‘‘गज उत्सव 2023‘‘ आयोजित किया जा रहा है। इसमें हाथियों के संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट ऐलीफैण्ट के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 व 8 अप्रैल को केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व असम राज्य के वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 1902 में शुरू हुई हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्रवास से सम्बन्धित प्रोजेक्ट ऐलीफैण्ट कार्यक्रम हेतु व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश के उन राज्यों में शामिल है, जहाँ पर हाथी संरक्षण, मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने व बन्दी हाथियों के हित में केन्द्र पोषित प्रोजेक्ट ऐलीफैण्ट संचालित है। इस दौरान केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायू परिवर्तन   मंत्रालय व असम राज्य हाथी संरक्षण योजना से जुड़े हुए राज्यों के वन मंत्री व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालकों, स्थानीय समुदायों, सिविल सोसाईटी, स्वयं सेवी संस्थाओं व स्कूली छात्रों को एक मंच पर लाया जाएगा। जिसमें सरकार एवं सभी हितधारकों द्वारा इस हेतु किये जा रहे प्रयासों के प्रदर्शन एवं जानकारी को साझा किया जाना प्रस्तावित है। कैबिनेट मंत्री  उनियाल ने बताया कि प्रोजेक्ट ऐलीफैण्ट के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महामहिम राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दिनांक सात अप्रैल को ‘‘गज उत्सव 2023‘‘ का शुभारंभ करेंगे। कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड में हाथी संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट ऐलीफैण्ट के प्रति सकारात्मक प्रयासों को रेखांकित करने का सफल मंच होगा। प्रदेश के वन मुख्यालय में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: