भाजपा मंडल अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी मुनिकीरेती ढालवाला के मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीते बुधवार को अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ था । भारतीय जनता पार्टी मुनिकीरेती ढालवाला के मंडल अध्यक्ष स्व राकेश भट्ट के निधन पर मुनिकीरेती ढालवाला मंडल की ओर से शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्व राकेश भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्व राकेश भट्ट भाजपा के एक समर्पित सिपाही थे। वह एक कुशल संगठन कार्यकर्ता थे, जिनके निधन से भाजपा अपूर्णीय क्षति हुई है। नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि स्व राकेश भट्ट सबको साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती।   मंडी उत्पादन समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि स्व राकेश भट्ट ने भाजपा पार्टी के प्रति अपनी कुशल कार्यशैली एवं निष्ठा से अपनी विशिष्ट लोकप्रिय पहचान बनाई थी, उनके निधन का पूरे भाजपा परिवार को दुःख है। मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोटियाल,  देवेश उनियाल , दिनेश भट्ट, धूमन थलवाल, भगवती रतूड़ी, राजेंद्र थलवाल, भगवती काला, राकेश पुरी, बीना जोशी, शशी कंडारी, सीमा बिजल्वाण, मीना मंदवाण, इंद्रा आर्य, राजकुमारी, सुनीता नेगी, बीरेंद्र चौहान, सचिन पैन्यूली , रोहित गोडियाल, उत्तम रावत, राजदीप भंडारी, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: